Saturday 3 February 2024

GDP क्या है। GDP से हमे क्या फायदा होता है।

नमस्कार साथियों आज के इस लेख में हम जीडीपी को बहुत ही सरल भाषा में समझने वाले हैं जीडीपी क्या होता है , इससे हमें क्या फायदा होता है, क्यों हमें जानना चाहिए इसके बारे में यह सब हम इस लेख में जानेंगे।

GDP क्या है।

Indian GDP


GDP का अर्थ है ( gross domestic production) सकल घरेलू उत्पाद। जीडीपी से हमें यह पता चलता है कि हमारे देश में कितना प्रोडक्शन और सर्विस का उत्पादन 1 साल में हुआ है। किसी भी देश के जीडीपी को मापने के लिए उसके देश के सीमाओं के अंदर किया गया  उत्पाद और सर्विस का अंतिम मूल्य  निकाला  जाता है।
देश के सीमाओं के अंदर उत्पाद की गई सारी वस्तुओं और सर्विसेज का फाइनल प्राइस ही जीडीपी कहलाता है। अगर भारत की कंपनी दूसरे देश में अपना वास्तु तैयार कर रही है ,तो उसे वस्तु का जीडीपी या  कंपनी का जीडीपी हमारे देश में अकाउंट नहीं होगा क्योंकि वह हमारे देश की सीमाओं से बाहर है, लेकिन कोई दूसरे देश हमारे देश में आके बिजनेस करती है और उससे जो जितना मुनाफा होगा वह हमारे देश में अकाउंट होगी ना कि उसके देश में।

अंतिम मूल्य क्या है। ( GDP )

एक वस्तु को बनाने के लिए बहुत सारे सामग्री और इक्विपमेंट्स का उपयोग किया जाता है , तब जाकर पुरी वास्तु तैयार होती है। जैसे एक समोसा बनाने के लिए उसमें तेल,अलग-अलग मसाले आलू का उपयोग किया जाता है इसमें आलू का अंतिम मूली को जीडीपी में शामिल किया जाता है, इसमें लगने वाले सामग्री को अलग से अकाउंट नहीं किया जाता है।

Detailed video on GDP ?


सकल का  क्या अर्थ है।

सकल का शाब्दिक अर्थ है संपूर्ण  ( Total )
1 साल में उत्पादन किया गया वास्तु और सर्विस की संख्या  बताया जाता है, चाहे उसमें मुनाफा हो या घाटा इसे जीडीपी में जोड़ दिया जाता है।

घरेलू का क्या मतलब है।

देश के आर्थिक सीमाओं के अंदर किया जाने वाला व्यापार और उससे  उत्पादित सर्विस और गुड्स का आकलन किया जाता है। उदाहरण के लिए चीन की कोई कंपनी भारत में मोबाइल बनती है और उससे जो मुनाफा होता है उसका मूल्य भारत के जीडीपी में जोड़ा जाता है यह चीन की जीडीपी में नहीं जोड़ा जाएगा।

उत्पाद का क्या मतलब होता है।

बात नहीं कट उत्पादन का उपयोग बिक्री की गई वस्तुओं के लिए किया जाता है, इसमें ब्लैक मार्केट और खुद से बनाकर उपयोग किए जाने वाला वस्तु को नहीं जोड़ा जाता है।

GDP से हमें क्या फायदा होगा / होता है ?

जीडीपी से किसी देश की आर्थिक अवस्था का पता लगाया जाता है । जीडीपी बढ़ने से बेरोजगारी घटती हैं। जीडीपी बढ़ाने का अर्थ है उसे देश में अधिक से अधिक वस्तुओं का उत्पादन और सर्विस का निर्माण किया जा रहा है।  जितने ज्यादा वस्तु का निर्माण होगा अपना ही लोगों की जरूरत पड़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा तो आप समझ में आएगा जीडीपी का बढ़ना हमारे लिए कितना फायदा होता है।

GDP  बढ़ती और बढ़ती कैसे हैं।


जिस देश की जीडीपी अधिक है उसे देश में कंपनियां और सर्विस ज्यादा होती है इन देशों में अधिक से अधिक उत्पादन किया जाता है जिससे उनकी जीडीपी को बहुत ही उन्नति मिलती है और वहां के लोगों को आसानी से रोजगार प्राप्त होता है। वहीं दूसरी तरफ जिस देश में काम प्रोडक्शन होता है और वहां कंपनी की मात्रा कम होती है तो वहां की जीडीपी का बढ़ना मुश्किल हो जाता है इस तरह से वहां के लोग बेरोजगार ज्यादा होते हैं लोगों को काम करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होना पड़ता है।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा जीडीपी (GDP) कौन से देश की है और भारत का स्थान क्या है।

दोस्तों बता दे की अमेरिका की जीडीपी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी जीडीपी 26,954 बिलियन उस डॉलर के साथ पहले नंबर पर विराजमान है, वहीं चीन 17,786 बिलियन डॉलर के दूसरे नंबर पर है।भारत 3,730 अरब यूएस डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत के बाद यूके, फ्रांस, इटली, ब्राजील और कनाडा आते हैं।

दोस्तों आशा करता हूं आपको या लेख पसंद आया होगा। पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें जिससे आपके साथ-साथ कुछ हमारी भी फायदा हो जाए धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

GDP क्या है। GDP से हमे क्या फायदा होता है।

नमस्कार साथियों आज के इस लेख में हम जीडीपी को बहुत ही सरल भाषा में समझने वाले हैं जीडीपी क्या होता है , इससे हमें क्या फायदा होता है, क्यों ...